सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि व कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कांवडियों के मुख्य आवागमन मार्ग का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


हाथरस

 जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व , कांवड यात्रा के दृष्टिगत कांवडियों के मुख्य आवागमन सिकन्द्राराऊ-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन, थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन, एन.एच.ए.आई. व अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले सिकन्द्राराऊ - हाथरस रुट के नगला रति, सलेमपुर बाईपास कट, वाहनपुर जंक्शन बाईपास, मैण्डू  आदि स्थानों का भ्रमण किया गया तथा रुट में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु व उन्हें सतर्कता के ड्यूटी करने तथा कावडियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस व प्रशासन अधिकारी, कर्मचारीगणो की ड्यूटी लगायी जायेगी  तथा आने-जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिये जगह जगह कैम्प बनाये जायेगे । जिलाधिकारी द्वारा एनएचएआई को टूटी हुई सड़कों को सही कराने, सड़कों की पैंचिंग कराने एवं जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां रोड सेफ्टी साइनेजिज लगाने के निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि जो स्ट्रीट लाईट खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक करें जिससे कि किसी कांवड़ यात्री को रात्रि में परेशानी का सामना न करना पड़े। कांवड़ यात्रियों हेतु सड़क किनारे फुटपाथ बनाने, जहां पर सड़क संकरी है वहां पर मार्ग को चौड़ा करने तथा कांवड़ यात्रियों के रात्रि में आवागमन हेतु सड़क पर रिफलेक्टर लगाने एवं बैरीकेटिंग कराने के निर्देश दिए। कैम्पों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा विद्युत, पानी, स्वअल्पाहार आदि की व्यवस्था की जायेगी । साथ ही पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा मुख्य चौराहो पर कांवड़ियों के आने-जाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चौबीस घंटे आवश्यकतानुसार पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए गये । साथ ही बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवडियों व भक्तजनों की काफी संख्या में भीड होने के कारण कांवडियों व आमजनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने व ड्यूटियों को समय-समय पर चेक करने एवं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए है, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जायेगी । साथ ही जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की सघनता से चेकिंग की जायेगी तथा आने-जाने वाले कावडियों का समुचित मार्गदर्शन किया जायेगा । हाथरस पुलिस एवं प्रशासन जनपद में कांवड यात्रा के दृष्टिगत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है ।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...