कोर्ट जाते समय बार के सचिव को कैंटर ने रौंदा, मौत की खबर से अधिवक्ताओं में शोक लहर

सिकंदराराऊ। 

शुक्रवार को एटा रोड हाईवे पर गांव रतिभानपुर के समीप सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के सचिव बृषभान सिंह चौहान की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई ।वह अपने गांव से बाइक पर सिकंदराराऊ आ रहे थे तभी उन्हें पीछे से एक तेज गति की कैंटर ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

थाना क्षेत्र के गांव पिपलगवां खटुआ निवासी बृषभान सिंह चौहान पुत्र भद्रपाल  सिंह चौहान 50 वर्ष गांव से सिकन्दराराऊ आ रहे थे। वह खटुआ गांव के मूल रूप से निवासी हैं तथा स्थानीय अदालत में वकालत करते हैं ।सिकन्दराराऊ में भी उनका निवास है। सुबह लगभग 11:00 बजे गांव रतिभानपुर के समीप पीछे से एटा की तरफ से आ रही तेज गति की कैंटर ने उनको रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई । पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिविल तथा दी बार एसोसिएशन के काफी वकील मौजूद रहे तथा घटना पर दुख व्यक्त कर रहे थे। मृतक बृषभान सिंह चौहान अभी हाल ही के चुनाव में स्थानीय सिविल बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव चुने गए थे।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान नरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश गौतम एडवोकेट, देवकांत कौशिक, मुरारी लाल शर्मा, डीके चौहान आदि पहुंच गए तथा घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। घटना को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में शोक लहर दौड़ गई। दोनों बार एसोसिएशन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया ।



@#samachar 24news 

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2