अधिवक्ता के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित पत्नी को एक करोड़ देने की मांग, उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

सिकंदराराऊ। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के आवाहन एवं जिला एसोसिएशन रामपुर के प्रस्ताव पर अधिवक्ता फारूख अहमद खान की निर्मम हत्या के विरोध में दी वार एसोसिएशन सिकंदराराऊ की एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई । वहीं दिवंगत अधिवक्ता के कातिलों के विरुद्ध कठोरतम करवाई करने हेतु सरकार से मांगी गई तथा मृतक अधिवक्ता की पत्नी को प्रदेश सरकार से एक करोड रुपए की धनराशि की सहायता अविलंब प्रदान की जाए। अधिवक्ताओं के साथ हो रही इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाते हुए कानून बनाए तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अन्यथा दी वार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजय कुमार को सोंपा। 

इस अवसर पर अध्यक्ष डी के सिंह चौहान एड, सचिव राजेश बघेल एड, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ,बरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह कुशवाहा ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम योगेंद्र सिंह ,मीडिया प्रभारी प्रियांशू दरगढ़, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मुनीश शर्मा, सहसचिव प्रथम अवधेश यादव, सहसचिव द्वितीय भगवान सिंह, सहसचिव तृतीय तोकीर , युवराज सिंह , नरेश प्रताप सिंह , रनवीर सिंह ,जय प्रकाश गुप्ता , अवनेश कुमार शर्मा ,वीरेश पुंडीर , केएम कुलश्रेष्ठ, अशोक शर्मा , ब्रजेश यादव, इफराक अली बेग ,महेश चंद्र अंजना , महेंद्र पाल शगर , प्रमोद बघेल,दिनेश माहोर , शिवेंद्र बघेल , विजय उपाध्याय , दीपेश पाठक , रूपेंद्र सिंह, अनूप उपाध्याय, राधे श्याम बघेल , समीर यादव , ग्रीश यादव , रंजीत पोरुष  आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



@#samachar24news 

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2