क्षेत्र के ग्राम निहालपुर,अगसौली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन की शुरुआत महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी समिति लि.निहालपुर, डॉ सुरेश चन्द्र यादव उपाध्यक्ष सहकारी समिति लि. निहालपुर, आयोजक संजू यादव, अखिलेश शास्त्री,सुनील कुमार, रवि कुमार ने आरती के साथ की।
इस अवसर पर कथावाचक पूज्य श्री सोनू शास्त्री जी नगवाई का साफा, राधा कृष्ण का छविचित्र एवं पटका से सम्मान किया।
कथावाचक सोनू शास्त्री ने कहा कि श्री कृष्ण ने गोपियों को पतिव्रत धर्म समझाया तो उन्हें बडा ही सुन्दर जबाब दिया कि सबके सच्चे पति तो आप गोबिंद है। बाल कृष्ण की लीलाओं का बडा ही मार्मिक वर्णन किया।
कथा में संतवीर सिंह, साहब सिंह बौहरे,महेन्द्रसिंह, राजेश कुमार प्रबन्धक, मुकेश कुमार, ईनाम सिंह, रामौतारी सिंह, पप्पू सिह दौजी,शिशुपाल सिंह,मुन्नालाल,पिंटू यादव, समयपाल यादव,डॉक्टर जयपालसिंह, मनोज कुमार, श्रीपाल सिंह, रिंकू यादव, छोटेलाल, बीरेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें