सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना का सतत संघर्ष रंग लाया

सिकंदराराऊ।

 क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और समय पर समुचित उपचार के अभाव में हो रही मौतों को लेकर सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर को सुचारू करने के लिए चल रहा लंबा संघर्ष अब रंग लाता दिखाई दे रहा है। 9 वर्षों से अधर में लटका यह ट्रॉमा सेंटर अब सक्रिय होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुका है।

गौरतलब है कि 24 मार्च 2015 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में ट्रॉमा सेंटर का डॉ राकेश सिंह राना द्वारा शिलान्यास किया गया था। भवन निर्माण लगभग दो वर्षों में पूर्ण हो गया था, किंतु विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की अनुपलब्धता के कारण यह ट्रामा सेंटर पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो सका। परिणाम स्वरूप, गंभीर रूप से घायल मरीजों को अलीगढ़, आगरा या अन्य जनपदों के लिए रेफर करना पड़ता था, जिससे उपचार में देरी होती थी।

पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. राकेश सिंह राना ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए हाल ही में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। 16 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चले इस अभियान के दौरान वे स्वयं लगभग 70–80 गांवों में पहुंचे और लोगों को ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत हजारों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर केंद्र को शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

जनदबाव और बढ़ती मांग के बीच जिलाधिकारी, हाथरस ने हाल के दिनों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ट्रॉमा सेंटर में एनेस्थेटिक डॉक्टर और एक सर्जन की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही, दान में प्राप्त एक्स-रे मशीन के संचालन के लिए टेक्नीशियन की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है। इन नियुक्तियों के बाद केंद्र में ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई और पिछली कुछ दिनों में सर्जरी भी हुई, जिलाधिकारी द्वारा एक ब्लड बैंक भी ट्रॉमा सेंटर पर बनाने की घोषणा हुई है।

डॉ. राकेश सिंह राना ने जिलाधिकारी द्वारा संवेदनशीलता को दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जनभावनाओं का सम्मान बताया। वहीं, स्थानीय नागरिकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

इस संबंध में डॉ. राकेश सिंह राना ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ वे महामहिम राज्यपाल को पत्र सौंपेंगे जिससे कि महामहिम उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करे कि ट्रॉमा सेंटर में पूर्णतः संचालित कराने के लिए जैसे कि आईसीयू की व्यवस्था, रेडियोलोजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी आधुनिक मशीनें आदि समस्त मानकों को पूरा कराए, ताकि क्षेत्रवासियों को 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिल सके।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...