वाजिदपुर में विहिप-बजरंग दल की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

सिकंदराराऊ ।

प्रखंड सिकंद्राराऊ के खंड वाजिदपुर में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान हनुमान जन्मोत्सव, युवा संवाद एवं शौर्य वर्ग जैसे प्रमुख कार्यक्रमों को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने संगठन को गति प्रदान करने हेतु नवीन दायित्वों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है।

बैठक में जिला अध्यक्ष भानु जी, सह जिला मंत्री पवन वार्ष्णेय, अमरदीप जी, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री जी एवं सह जिला संयोजक लक्की शर्मा, सह जिला गौ रक्षा प्रमुख नीरू यादव जी निशांत जी प्रशांत जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2