थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकंदराराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम माधुरी( रेल की पटरी) पर एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि 31 दिसम्बर 2025 को वादिया लवली पत्नी स्व0 संजय सिंह निवासी ग्राम माधुरी थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनाँक 19.12.2025 को शाम 6.00 बजे पवन पुत्र यतेन्द्र व टिंकू पुत्र नरसिंह निवासीगण ग्राम माधुरी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस मेरे बेटे सोबित को घर से ले जाकर मार दिया है। जिसे मारने के बाद रेल की पटरी पर रख दिया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना सिकंदराराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड व अन्य श्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से आज थाना हाथरस सिकन्द्राराऊ द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी टिन्कू पुत्र नरसिंह उपरोक्त को सिकन्द्राराऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त टिंकू उपरोक्त द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि हम लोग टैक्ट्रर लेकर गये थे। ट्रैक्टर पलट गया। जिससे सोबित की मृत्यु हो गयी । हम लोग डर गये, हमने सोबित(मृतक) को लाकर रेल की पटरी पर रख दिया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें