नगर में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर इस वर्ष भी शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी भक्ति दिखाई। यात्रा पर पूरे नगर में भ्रमण के दौरान पुष्प वर्षा की गई। युवकों ने भोले बाबा के भजनों पर नृत्य किया। कई घंटे नगर भ्रमण करने के बाद यात्रा शाम को गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समाप्त हुई। सुरक्षा की दूष्टि से नगर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। पूरे नगर को केसरिया झंडे-झंडियों से सजाया गया था दोपहर को करीब 12 बजे करीब यात्रा शुरू हुई। गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज परिसर से ही यात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई। यात्रा के आगे केसरिया पताका लेकर युवा चल रहे थे। पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक संगीत बजता रहा। जगह-जगह भोले बाबा की आरती उतारी गई। यात्रा में अनेक रूपों में भोले बाबा की झांकियां शामिल की गईं। यात्रा नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद, गौसगंज होती हुई जीटी रोड पर पहुंची। यहां पर काफी देर तक पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा। इसके पश्चात यात्रा सब्जी मंडी, राठी चौराहा, नयागंज बाजार होती हुई पुन: जीटी रोड पर आ गई। यहां से नगला लाला, नगला शीशगर होती हुई बारहसैनी , ब्राह्मण पुरी, मटकोटा, पुरानी तहसील रोड से गुजरते हुए गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह नजर आया । पूरा नगर भोले बाबा और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
@#samachar24news








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें