सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसबीएस योद्धा ने फाइनल मुकाबले में एसबीएस चैलेंजर्स को 30 -14 के बड़े अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

खेल उत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दम



सिकंदराराऊ। 

 एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। वहीं विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता में भी स्कूल के बच्चों ने भागीदारी की। 

जूनियर वर्ग 100 मीटर की दौड़ में सौरव ने पहला, कृष्णा ने दूसरा तथा पंकज ने तीसरा वहीं जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर की दौड़ में फरहान ने पहला, कृष्णा ने दूसरा तथा पंकज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में विकास ने पहला, फरहान ने दूसरा एवं शिवकुमार सिसोदिया ने तीसरा स्थान अर्जित किया । प्राइमरी वर्ग 200 मीटर दौड़ में दिव्यांश प्रथम, योगेंद्र द्वितीय तथा शैंकी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में अनूप ने पहला, लवकुश ने दूसरा, विवेक ने तीसरा एवं सीनियर वर्ग 400 मीटर में कैलाश ने पहला, शैलेश ने दूसरा और लवकुश ने तीसरा वहीं सीनियर वर्ग 800 मीटर की दौड़ में अमित कुमार ने पहला, शैलेश ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जब कि सीनियर वर्ग 1600 मीटर की दौड़ में अमित पहले, कैलाश दूसरे तथा अनूप तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर की दौड़ में सरस्वती ने पहला, उन्नति ने दूसरा एवं शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाडियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सीनियर बालक वर्ग में एसबीएस योद्धा की टीम ने फाइनल मुकाबले में एसबीएस चैलेंजर्स को 30 -14 के बड़े अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया वहीं सीनियर  बालिका वर्ग में सीबीएस वॉरियर्स की टीम एसबीएस इंडियंस पर भारी पड़ी। एसबीएस वॉरियर्स ने 22-9 के अंतर से खिताबी जीत दर्ज की। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला इंदिरा गांधी हाउस तथा रानी लक्ष्मीबाई हाउस के बीच खेला गया जिसमें इंदिरा गांधी हाउस ने 19-4 से जोरदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर जूनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को  कड़े मुकाबले में 12- 11 से हराकर जीत दर्ज की।दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंगल पांडे हाउस ने महात्मा गांधी हाउस को 22-8 के अंतर से हराया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद हाउस ने मंगल पांडेय हाउस को 23-20 के नजदीकी अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्राइमरी बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस की टीम ने पहले मुकाबले में मंगल पांडेय हाउस को 18-4 से एकतरफा हराया उसके बाद फाइनल मुकाबले में सुभाष चंद्र बोस हाउस विवेकानंद हाउस को 20-15 के अंतर से हराकर चैंपियन बनी।

इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरुजी, प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी , रुकम पाल सिंह, शक्तिपाल सिंह , अनंत देव चतुर्वेदी, बंटी यादव, रिषभ शर्मा, खुशवंत सिंह , ऋषिपाल सिंह , रोहित  कुमार , प्रशांत कुमार, याशिका चतुर्वेदी, मंजू गुप्ता , राधा, बृजेश  कुमारी, सृष्टि, ज्योति, करिश्मा, हेमा , लवी, नेहा,ज्योति उपाध्याय आदि मौजूद रहे।




@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...