राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने किया गांव बमनहार के ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक
मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने आयोजित विशेष शिविर के चतुर्थ दिन चयनित गांव बमनहार के ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया । वॉलिंटियर्स का यह पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान आदरणीय प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रभारत्व में चलाया गया।
प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने वॉलिंटियर्स को 'पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ' का संदेश देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण हेतु चयनित गांव बमनहार में सेवा कार्य करने के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी वॉलिंटियर्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगनों, पोस्टरों, बैनरों से ग्रामीणों एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया । वॉलिंटियर्स ने बमनहार गांव के प्राथमिक विद्यालय में पौधों को पानी देने, उनके गमले निर्माण करने, अपशिष्ट जल के निकास हेतु नाली निर्माण जैसे सेवा कार्य कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त वॉलिंटियर्स ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा सत्र का आयोजन भी किया । इस चर्चा सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार परमार ने वॉलिंटियर्स एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की पर्यावरण से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया।
डॉ. जितेंद्र कुमार परमार ने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक उपयोग ना करने, पेड़ लगाने, शोर ना करने, पानी बचत करने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो. रामबहादुर, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. हिमांशु राय, बृजमोहन की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें