जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का औचक निरीक्षण कर मरीजो को बेहतर स्वास्थ सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं से वार्ता करने के साथ ही आयरन सुक्रोज डोज लगने के बाद वह कैसा महसूस कर रही है के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। महिलाओ ने बताया पहले चक्कर आते थे कमजोरी महसूस होती थी अब ठीक लग रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ 10 महिलाओं को लोहे की कढ़ाई एवं फल की टोकरी वितरित करने के, साथ ही उनको बताया कि आप लोहे की कढ़ाई में बनी हुई सब्जी का सेवन करे। पालक, बथुआ एवं मैथी का अधिक से अधिक सेवन करें। जिससे हीमोग्लोबिन में कमी नही होगी। उन्होने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसी गर्भवती महिलाएं जिनका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम से कम है उन सभी महिलाओं को आयरन सुक्रोज की डोज अवश्य दी जाए। इस मौके पर उन्होने लैब में महिलाओं की शुगर की जांच अपने सामने कराई एवं जानकारी ली कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर कितने प्रकार की जाँच हो रही हैं लैब टेक्नीशियन द्वारा बताया गया कि अभी 31 प्रकार की जांच हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा एक्स रे कक्ष, ओपीडी कक्ष, दंत कक्ष, इमरजेंसी, लेबर रूम, एनबीएसयू, ओटी एवं पोस्ट ऑपरेशन वार्ड जिसमे पैनल लगने का कार्य चल रहा था का निरीक्षण किया। सभी जगह हल्के कलर के या सफेद पैनल लगाने हेतु निर्देशित किया ताकि रोशनी अधिक रहे। लेबर रूम में क्लोज डोर वाली अलमारी रखने तथा रोज डस्टिंग करने के लिए निर्देशित किया, स्टाफ नर्स उमा से इमरजेंसी दवाओ के प्रयोग तथा इंस्ट्रूमेंट कैसे स्टेरलाइज किए जाते हैं के संबंध में जानकारी ली। एनबीएसयू के निरीक्षण में बच्चों के एडमिट एवं डिस्चार्ज रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही यह भी जानाकरी की कि किन कारणों से बच्चों को भर्ती किया गया है और यह भी देखा कि रेडिएंट वार्मर एवं फोटो थेरेपी सुचारू रूप से संचालित है। स्टाफ नर्स सीमा सिंह से ओटी मे ओटी लाइट के प्रयोग के बारे मे जानकारी ली। इंस्ट्रूमेंट स्ट्रेलाइजेशन के लिए डिस्पोजल कपड़ा प्रयोग करने के निर्देश दिए। पोस्ट ऑपरेशन वार्ड मे चल रहे पैनल के कार्य की गुणवत्ता चेक की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑपरेशन से होने वाले बच्चों की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सासनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंटरलॉकिंग लगवाने एवं अस्पताल के पीछे साफ सफाई कराने के निर्देश दियें।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि आयरन सुक्रोज सप्ताह का संचालन जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश पर उन महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन 8 ग्राम से कम है। आज आयरन सुक्रोज की पहली डोज 16 महिलाओं को एवं दूसरी डोज 34 महिलाओं को दी गई है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहें।
@#samachar24news




एक टिप्पणी भेजें