विधानसभा सिकंदराराव में जिला कोषाध्यक्ष मनोज पंडित के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई बैठक में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सांसद के दिशा निर्देशों को विधानसभा के पदाधिकारी के बीच रखकर के संगठन को क्रांति स्तर पर मजबूत करने के लिए आवाहन किया तथा बूथ एवं सेक्टरों को पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ मिलकर के विधानसभा को दो भागों में वाटकर के सम्मानित पदाधिकारी के साथ मिलकर के संगठन को मजबूती प्रदान करनी है।
बैठक की अध्यक्षता जनपद हाथरस के अध्यक्ष राज कपूर ने की।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी , जिला कोषाध्यक्ष मनोज पंडित , विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी राजकुमार एडवोकेट , विधानसभा अध्यक्ष नेम सिंह, विधानसभा महासचिव राकेश सोनी , राकेश बघेल , हेमंत कुमार , पूर्व अध्यक्ष गंगाराम कुशवाहा , सुरेंद्र कुमार नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें