उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद हाथरस ने अपने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार,सभी मान्यता प्राप्त संगठन एक मंच टी एफ आई संगठन के बैनर तले ,आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया है। इसी के क्रम में बुधवार को जनपद के समस्त शिक्षकों ने दाहिनी भुजा पर काली पट्टी बांधकर बोर्ड में एम आई इंटर कालेज सिकंदराराव में कक्ष निरीक्षक का कार्य किया, जिससे उनकी इस मुद्दे पर विरोध और असंतोष व्यक्त किया जा सके।
इस विरोध प्रदर्शन का एक हिस्सा परसों एक्स पर भी दिखा, जब शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में लाने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, शिक्षकों ने अपने विचार और विरोध व्यक्त करने के लिए एक्स पर पोस्ट किए, जिससे यह मुद्दा व्यापक रूप से ध्यान में आ सके।
उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, हाथरस के इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा कराना है। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जानी चाहिए।
संगठन के मांडलिक मंत्री दुष्यंत कुमार ने बताया कि 25 फरवरी तक दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जायेगा और 26फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हाथरस पर धरना और पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर उस पर भी टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए विचार नहीं किया जाता है तो पूरे देश के शिक्षक मिलकर दिल्ली के रामलीला मैदान में मार्च महीने में महा रैली करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर दुष्यंत यादव, तनवीर अजहर , समीर अहमद, राजीव कुमार ,भूपेंद्र कुमार, यासमीन अख्तर, जीनत परवीन, उजमा परवीन, सारिका रानी , सुमित कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार आदि शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बोर्ड में एम आई इंटर कॉलेज में ड्यूटी दी।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें