थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 6 घंटे के अंदर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
अवगत कराना है कि दिनांक 25.02.2025 को थाना सिकन्द्रारकाऊ पर वादी द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उमेश पुत्र कमल सिंह ने छेड़छाड़ की है। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को आरोपी को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी उमेश उपरोक्त को मात्र 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यावही की जा रही है ।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें