गांव ईशेपुर में किया गया जवाबी कीर्तन एवं महा शिवरात्रि मेला का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

महाशिवरात्रि के पर्व पर जवाबी कीर्तन क्षेत्र के गांव ईशेपुर में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर जवाबी कीर्तन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ शिव सिंह प्रधान और उमाशंकर गुप्ता  ने फीता काटकर प्रारंभ करवाया। जिसमें जवाबी कीर्तन मंडली मुकेश शर्मा एवं दूसरी पार्टी ओमवीर शर्मा ने जनता के बीच समां बांध दिया। जनता के बीच संगीत के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया और हर्षोल्लास उल्लास का माहौल बन गया। लोगों ने जवाबी कीर्तन पर तालियां बजाईं।  जवाबी कीर्तन होने की शुरुआत से पहले श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना हुई। इसके बाद मेला का भी आयोजन हुआ । मेला में भी काफी भीड़ रही ।

 कार्यक्रम संयोजक अंशु पाठक, डॉ भूपेंद्र पाठक, नागेश तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, अजय पाठक, हरीश वशिष्ठ, ज्ञान प्रकाश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कमलकांत शर्मा, सोनू पाठक, हर्षित पाठक, बिट्टू शर्मा, धीरू पाठक, सुभाष ठाकुर, सुबोध ठाकुर, सोनू तिवारी, कुलदीप पाराशर, छोटेलाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, शालू पाठक, मुरारी राजोरिया, जितेंद्र लोधी ने आए हुए अतिथिगण शिव सिंह  लोधी प्रधान जिला अध्यक्ष  लोधी महासभा हाथरस, महेंद्र सिंह नेताजी, उमाशंकर गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, नेम सिंह पत्रकार, रिंकू शर्मा समाजसेवी को फूल मालायें एवं पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2