जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया हरि आई हॉस्पिटल का निरीक्षण

हाथरस । 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ आगरा रोड स्थित हरि आई हॉस्पिटल का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की जर्जर स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने हरि आई हॉस्पिटल परिसर का निरीक्षण करते हुए अस्पताल की छत की मरम्मत, बाउंड्री वॉल निर्माण तथा परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे बंद पड़ी दुकानों के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने तथा उन्हें किराये पर दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे प्राप्त राजस्व का उपयोग अस्पताल के मरम्मत एवं विकास कार्यों में किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर एवं समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2