14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जारी सम्मन के तामीला के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, विनय कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जारी सम्मन के तामीला के सम्बन्ध में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस की सचिव, अनु चौधरी की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रकाश चन्द्र व अपर पुलिस अधीक्षक, रामानन्द प्रसाद कुशवाह उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट से राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा उनका निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायालय द्वारा जो भी सम्मन/नोटिस, आदेशिकायें निर्गत की जायें उनकी तामीला पर्याप्त कराये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा तामीला के उपरान्त नियमित रूप से सम्मन/नोटिस, आदेशिकाओं को सम्बन्धित न्यायालयों को प्राप्त कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें