डीएम तथा पुलिस अधीक्षक ने किया शासन कोतवाली का निरीक्षण

हाथरस ।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कोतवाली सासनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, निरीक्षक अपराध शाखा, जी.डी. कार्यालय तथा सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष का क्रमवार अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग के संबंध में जानकारी की।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था एवं भाईचारे का प्रतीक है। इसे सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने उपस्थित सभी से अपील की कि वे आपसी समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि त्योहार के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाएगा। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पैदल एवं वाहन गश्त, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 

बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सासनी, प्रभारी निरीक्षक सासनी, पत्रकार बंधु आदि आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2