पुरदिलनगर में होली मेला कमेटी की बैठक सम्पन्न

पुरदिलनगर 

कस्बा में सर्वसमाज की एक बैठक माहेश्वरी धर्मशाला में मेला कमेटी के तत्वाधान में हुई। जिसकी अध्यक्षता चिंरजीलाल नेता जी ने की।

बैठक में मेला कमेटी ने बताया कमेटी द्वारा प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया फिर भी दंगल भूमि कब्ज़ा मुक्त नहीं हुई। कस्बा में 100 साल से ऐतिहासिक मेला लग रहा है।

बैठक में दंगल परिसर पर अवैध कब्ज़ा का अधिकारियों द्वारा समाधान नहीं किये जाने पर नगर के सर्व समाज के जन मानस में भारी रोष व्याप्त है।

बैठक में नगर के सभ्रांत  लोगों ने बारी बारी से अपने विचार रखे। जिसमें पुरदिलनगर के इतिहास से भू-माफिया की मिली भगत से छेड़ छाड़ किया जा रही है। अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो नगर में होली पर्व, मेला फूल डोल व कुश्ती दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सम्पूर्ण वहिष्कार का निर्णय सर्वसमिति से हुआ। 

बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, पूर्व गंगाराम कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल बघेल, बंटी आर्य, अमित व्याणी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, ऋषिपाल बघेल,आनंद गोला, विजय शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, नरेन्द्र आर्य, हाजी अय्यूब, मौहम्मद रजा, गौरी शंकर, राजवीर कुशवाहा, संजय दुबे, फौजदार खान, श्रीनिवास कुशवाह, राजा बाबू कुशवाहा, अभिनव जाखेटिया, रिंकू शर्मा, विष्णु शर्मा, सौरभ यादव, राजू गोला अन्य लोग मौजूद रहे।


बौबी जाखेटिया, पुरदिलनगर


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2