"ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकदमा में दाखिल कुल 57 वाहनों की नीलामी कराकर कुल चार लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति की गई।
अवगत कराना है कि पुलिस महानिदेशक लखनऊ, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन क्लीन-2" के क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर मुकद्दमाती, लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिल, सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकद्दमाती वाहन 57 वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम के क्रम में सोमवार को उक्त वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया कराई गई । जिसमें जनपद हाथरस व गैरजनपदों के कुल 50 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
नीलामी प्रकिया के दौरान ठेकेदार मुदास्सिर कुरैशी पुत्र मौहम्मद शाहीन निवासी रहीमउल्ला कम्पाउण्ड के पास जीटी रोड एटा कोतवाली एटा जनपद एटा द्वारा अधिकतम बोली चार लाख लगाये जाने पर नीलामी प्रकिया उसके हक में पूर्ण की गई । नीलामी प्रकिया से प्राप्त चार लाख के राजस्व की धनराशि को नियमानुसार कोषागार में जमा किया जायेगा ।
@#samachar24news





एक टिप्पणी भेजें