महाशिवरात्रि के मौके पर नगर के शिव मंदिरों में रविवार को पूरे दिन भक्तों का मेला लगा रहा। गंगाघाटों से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों के अलावा अन्य शिव भक्तों ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने भोलेनाथ पर नारियल, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाया। शाम को मंदिरों में शिव परिवार के मनोहारी शृंगार किए गए। भोलेनाथ के जयकारे देर रात तक गूंजते रहे। कई जगह पर शिव विवाह का आयोजन किया गया। मंदिरों को मनमोहक तरीके से सजाया गया । रात के समय सभी मंदिर दूधिया रोशनी में जगमगा उठे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें