सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत समस्त जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधकों के साथ जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, बैंकों द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों के सत्यापन हेतु टीम गठित कर जांच कराने के दिए निर्देश

हाथरस। 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधकों के साथ करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बैंकों द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों के सत्यापन हेतु टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।  

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (डैडम्) को गति प्रदान कर उद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक रोजगार सृजन करना है। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का ऋण जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से बैंकों द्वारा वितरित किया जाएगा। योजना में मुख्य रूप से 10 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जो व्याज मुक्त है।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 2457 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से 893 आवेदन स्वीकृत, 267 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित, 829 आवेदनों में ऋण वितरण किया जा चुका है तथा 1297 आवेदन निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बैंकों द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों के सत्यापन हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन में यदि यह पाया जाता है कि किसी आवेदन को गलत तरीके से निरस्त किया गया है, तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाए।

 जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

केनरा बैंक में कुल आवेदन 523 के सापेक्ष 65 आवेदन लम्बित है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 184 आवेदनों के सापेक्ष 26 आवेदन लम्बित हैं। ग्रामीण बैंक में कुल 344 आवेदनों के सापेक्ष 16 आवेदन लम्बित, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में कुल 583 आवेदनों के सापेक्ष 84 आवेदन लम्बित हैं। कैनरा बैंक में 287, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में 319, पंजाब नेशनल बैंक में 145, ग्रामीण बैंक में 150, बैंक ऑफ बड़ौदा में 79, एक्सिस बैंक में 17 तथा यूनियन बैंक में 24 आवेदनों को निरस्त किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने उन्होंने उपायुक्त उद्योग तथा लीड बैंक मैनेजर को निरस्त किये गये आवेदनों की जांच कराते हुए कारण सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन बैंकों द्वारा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। समस्त बैंको के उपस्थित प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वय में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग सहित संबंधित बैंक प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...