शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं जिसमें उप संचालक चकबन्दी व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व चकबन्दी अधिकारी द्वारा दिनांक 23.02.2026 से 28.02.2026 के मध्य दो अलग अलग ग्रामों पृथक पृथक अनिवार्य रूप से ग्राम चौपाल का आयोजन प्रत्येक अधिकारी ग्राम चौपाल की कार्यवाही का कार्यवृत्त के साथ निदेशालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मंजूलता ने अवगत कराया है कि शासन/चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद हाथरस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी हाथरस द्वारा तहसील सासनी के ग्राम अमरपुर घना में दिनांक 23.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर व तहसील हाथरस के ग्राम वाहनपुर में दिनांक 26.02.2026 को सांय 4ः00 पंचायत घर पर व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, हाथरस द्वारा तहसील हाथरस के ग्राम सिथरौली में दिनांक 24.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर व तहसील सिकन्दराराऊ के ग्राम नगला कांच में दिनांक 25.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर व चकबन्दी अधिकारी, अंतिम अभिलेख हाथरस द्वारा तहसील सिकन्दरारारऊ के ग्राम बाण अब्दुल हईपुर में दिनांक 23.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर व ग्राम बाड़ी में दिनांक 24.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर तथा चकबन्दी अधिकारी सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस द्वारा तहसील सिकन्दराराऊ के ग्राम जाऊ इनायतपुर में दिनांक 24.02.2026 को सायं 3ः00 बजे व ग्राम बरसोली में दिनाक 26.02.2026 को सायं 3ः00 बजे सार्वजनिक स्थान पंचायत घर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
उक्त तिथियों पर सम्बन्धित ग्राम के कृषकगण ग्राम चौपाल में समय से उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं का समाधान करायें।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें