सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाईस्कूल इण्टरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

हाथरस। 

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 को सकुशल, पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ पुलिस लाइन, हाथरस स्थित ऑडिटोरियम में सैक्टर ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। परीक्षार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी ठीक ढंग से परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं वहां तैनात अधिकारियों की होगी।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पाई जाती हैं, तो उस केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में किसी भी दशा में वह विद्यालय परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण एवं संकलन, प्रवेश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि परिषदीय परीक्षा वर्ष-2026 के अंतर्गत जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएँ दिनांक 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में (प्रथम पाली प्रातः 08:30 से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 से 05:15 बजे तक) संपन्न कराई जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर कुल 44,370 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 22,162 तथा इंटरमीडिएट के 22,208 परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त सैक्टर / स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


#@samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...