चोरी के अभियोग से संबन्धित 1 अभियुक्त को जेल में बितायी गयी अवधि व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा

हाथरस। 

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन के चोरी के अभियोग से संबन्धित 1 अभियुक्त को जेल में बितायी गयी अवधि व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। 

अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2001 धारा 457,380 भादवि बनाम इरसाद पुत्र इसहाक निवासी मौहल्ला मटकोटा कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया  गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणामस्वरुप न्यायालय जे0एम0 , हाथरस द्वारा अभियुक्त इरसाद उपरोक्त को जेल में बितायी गयी अवधि व 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी है।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2