सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाशिवरात्रि पर्व एवं रमजान माह एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडल आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ ने सयुक्त रुप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस। 

 महाशिवरात्रि पर्व एवं रमजान माह एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र , अलीगढ़  प्रभाकर चौधरी ने सयुक्त रुप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिक्षेत्र के सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ गोष्ठी आयोजित कर  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

स्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु स्नान घाटों पर समुचित जल बैरीकेडिंग , गहरे पानी की पट्टिका, खतरा चिन्ह लगाया जाये तथा प्रभावी भीड़ नियन्त्रण सुनिश्चित किया जाये । विशेषकर जनपद कासगंज में गंगा घाटो पर किसी व्यक्ति के डूबने की घटना ना हो पाए इस सम्बन्ध में समुचित बैरिकेडिग ,फ्लड़ पीएसी,गोताखोरों की व्यवस्था पू्र्व से व्यवस्था कर ली जाए । इसी प्रकार पूर्व में कांवडियो, श्रृद्दालुओं के साथ गठित एक्सीडेन्ट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कावडियो के मार्ग में भारी वाहन का पूर्णत प्रवेश वर्जित, ट्रैफिक ड़ायवर्जन करने एवं कावडियों के लिए एकल मार्गीय व्यवस्था करने के साथ ही सम्बन्धित विभाग को सड़को पर गढ्ढो की मरम्मत व विधुत पोल, बिजली तार को सही करानें एवं घाटों की साफ सफाई के निर्देश दिये गये । आयोजको शिविर प्रबन्धकों ,भण्डारा प्रबन्धको के साथ गोष्ठी कर समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिये गयें। जनपदो के जिलाधिकारी ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक द्वारा घाटों व एवं मार्गो के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया ,कावडियों के आवागमन के मार्गो पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा सुरक्षा, यातायत व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।वाहनों की पार्किग, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, होल्डिंग एरिया आदि चिन्हित कर समुचित पुलिस, यातायात प्रबन्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।धार्मिक स्थल, मन्दिर जहां जलाभिषेक के कार्यक्रम प्रस्तावित है , वहां पर समुचित पुलिस प्रबन्ध तथा जनपद में उपलब्ध जनशक्ति तथा संसाधनों का पूर्णरुपेण उपयोग किया जाये। होटल , धर्मशालाओं, सराय , भीड़ -भाड़ वाले स्थानों इत्यादि पर भी सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाये , थाने पर मौजूद पीआरबी-112 की गाड़ियों के रुट अपेक्षानुसार परिवर्तन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। रमजान माह के दृष्टिगत विशेष सतर्कता रखते हुए पुलिस बल का रणनीतिक रुप से व्यवस्थापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । एवं समस्त धार्मिक व्यक्तियों, आयोजकों धर्मगुरुओं , पीस कमेटी ,सिविल डिफेंस ,व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ अविलम्ब गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया। त्यौहारों के दृष्टिगत फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था, ध्वनि नियंत्रण एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। परीक्षाओं के दौरान अराजकता फैलाने, अफवाह फैलाने, कानून तोड़ने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी । सभी जिलों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि बोर्ड परीक्षाएं एवं महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, शांति और सुरक्षा के वातावरण में संपन्न हो सके ।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...