मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों में खराब रैंकिंग से संबंधित विभागों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित शादी अनुदान योजना, नमामि गंगे तथा ओडीओपी योजना से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों की प्रगति में शीघ्र सुधार लाते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। फैमिली आईडी निर्माण के कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाने तथा छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की फैमिली आईडी शीघ्र जनरेट कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी विभागीय अधिकारी संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार लाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनपद की रैंकिंग खराब पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें