सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ने किया जनपद हाथरस का वार्षिक निरीक्षण पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट "ऊर्जा" का रिबन काट कर उद्घाटन

 हाथरस। 

अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा व प्रभाकर चौधरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ द्वारा जनपद हाथरस का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक  को पुलिस कार्यालय आगमन पर गार्द द्वारा सलामी दी गई । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा,अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा आदि अधिकारी मौजूद रहे ।

इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय स्थित सीसीटीवी सेल,VIP सेल, जनसुनवाई कक्ष का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया ।   तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक  द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी शाखा, जन सूचना सेल, विशेष जाँच प्रकोष्ठ शाखा, मॉनीटरिंग सेल, रिकार्ड रूम, आईजीआरएस सेल, मानवाधिकार सेल, रिट सेल, लोक शिकायत प्रकोष्ठ आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव को चैक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।अपर पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों से उनके कार्यों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गई तथा सभी अधिकारी, कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकार्ड को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाइंस एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया, इस दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई । इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा क्वार्टर गार्द में तैनात पुलिसकर्मियो के टर्न आउट को चैक किया गया । क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, गार्द रूम, बाथरूम, शौचालय आदि को चैक कर साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस लाईन के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन, राजकीय सम्पत्ति स्टोर, मैस, बैरक, परिवहन शाखा, आदेश कक्ष, आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात उनके द्वारा सीपीसी पुलिस कैंटीन एवं पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट "ऊर्जा" का रिबन काट कर उद्घाटन किया गया । 

अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद के उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई । इस दौरान मौजूद व्यक्तियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सभी को सीसीटीवी कैमरों की महत्वता के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरा के इस्तेमाल से सामान्य निगरानी,अपराध नियंत्रण तथा घटनाओं के अनावरण मे वह पुलिस की मदद कर सकते है तथा जनपद मे कानून व्यवस्था को और सुदृढ करने हेतु सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों  से उनके सुझाव लिये गये ।

  अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस पेंसनर्स के साथ गोष्ठी भी की गयी । उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थाना मुरसान का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम थाना मुरसान पर सलामी में लगी गार्द द्वारा महोदया को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने एवं उचित रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रों के रखरखाव व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया । थाना परिसर भ्रमण के माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के सही रख-रखाव हेतु तथा वाहनो की नीलामी जल्द से जल्द कराने तथा थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही उनके द्वारा थाना मुरसान में बनाये गये आदर्श बैरेक का रिबन काटकर जीर्णोध्दार किया गया ।

इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन आगरा महोदया व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस में परिवार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से व जनपद मे नियुक्त कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन कराया गया । जहाँ पर सभी अधिकारी व कर्मचारीगणों को प्रेम, स्नेह के साथ भोजन परोसा गया तथा साथ में रात्रि भोजन भी किया गया।




@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...