सिकंदराराऊ। सोमवार को ईद की नमाज ईदगाह एवं मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई । हजारों लोगों ने ईद के मौके पर नमाज पढ़कर देश की सलामती एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई। उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक तथा कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। ईद की नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों एवं राजनेताओं ने ईदगाह पर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। @samachar24news