कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में नामजदों ने सास व दो पुत्र वधुओ को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव सुजावलपुर निवासी सरोज वती पत्नी मोहन लाल ने दी तहरीर में कहा कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के ही नामजद गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गई । शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्र वधू मीरा देवी पत्नी महेश , पिंकी पत्नी शिवकुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी । जिससे दोनों पुत्रवधू भी घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें