कस्बा के मोहल्ला नगला लाला में स्थित इंडिया नंबर 1 एटीएम से रूपए निकालने आए युवक का शातिर ने बातों ही बातों में एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 25 हजार रूपए निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात शातिर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव नौरथा ईशेपुर निवासी विकास कुमार पुत्र प्रेमचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह अपने गांव से रूपए निकालने को कस्बा सिकंदराराऊ में स्थित इंडिया नंबर 1 एटीएम पर आया था। तभी वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे अपनी बातो में बहला फुसलाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और 25 हजार रूपए निकाल लिए । जब मामले की जानकारी पीड़ित को हुई तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें