सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदू नव वर्ष महोत्सव का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में हिंदू नव वर्ष महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष अनूप वाल्मीकि सांसद, गिरिजा शंकर शर्मा प्रबंधक निर्देशक आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड कचौरा, मनवीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश, सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस , वीरेंद्र सिंह राणा विधायक सिकंद्राराऊ,  अंजुला माहौर विधायक हाथरस, धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख हसायन, हर्षकांत कुशवाहा नगर पंचायत अध्यक्ष पुरदिल नगर, विनोद गुप्ता विद्यालय प्रबंधक, नीरज वैश्य विद्यालय कोषाध्यक्ष, सुभाष कुमार प्रधानाचार्य विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निरंजन लाल प्रधानाचार्य शिशु मंदिर ,प्रवीण कुमार वार्ष्णेय नगर संघ चालक प्रदीप गर्ग जिला सहसंचालक ने  प्रारंभ किया। कार्यक्रम  सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से प्रारंभ हुआ । 

 कार्यक्रम में हिंदू नव वर्ष पर आयोजित होने वाला 8 वर्ष पश्चात विद्यालय का विशेष वार्षिक उत्सव था जिसमें छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश स्तुति ,अहिल्याबाई होलकर, धरती का दर्द, रामायण, सैनिक गीत, जल संरक्षण, पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा, राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, तथा शारीरिक प्रदर्शन में 16 आकृतियां को पिरामिड के रूप में साहसिक प्रस्तुति की। इस अवसर पर  लव कुश प्रसंग और होली गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों ने राधा और कृष्ण के स्वरूप में महारास व होली गीत के प्रारंभ से लेकर अंत तक पुष्पों से होली खेली जिसमें राधा और कृष्ण को एक कुंटल फूलों से ढक दिया गया। जो कार्यक्रम का अद्भुत दृश्य था । सभी दर्शकों ने कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर रात्रि 10:30 बजे तक हर्षोल्लास के साथ अपनी उपस्थिति का परिचय दिया गया। मन प्रफुल्लित किया तथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदू नव वर्ष के आगमन पर आतिशबाजी के साथ अपनी प्रसन्नता प्रकट की। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनवीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश ने कहा कि विद्यालय केवल विद्या का केंद्र नहीं है। यह ज्ञान, चरित्र और संस्कृति का केंद्र है। विद्या भारती के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सर्वांगीण विकास की दृष्टि से और राष्ट्र भक्ति के भावों से छात्रों को शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। छात्र-छात्राओं ने जो विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। यह सदैव स्मरणीय रहेंगे।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुप वाल्मीकि सांसद ने कहा कि छात्रों के द्वारा की गई प्रस्तुतियां भगवान राम के त्रेता युग के दर्शन कराती हैं। रामायण और लव कुश प्रसंग ने दर्शकों के दिल को जीत लिया इस विद्यालय के छात्र और छात्रा इसी प्रकार अपने चरित्र एवं ज्ञान से इस नगर का ही नहीं अपितु  भारतवर्ष का नाम रोशन करेंगे। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने विद्यालय का इतिहास बताते हुए कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज सिकंदरा राव सर्वांगीण विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में प्रथम स्थान पर और उत्तर प्रदेश में 74 वे स्थान पर है।

 विद्यालय समिति आचार्य एवं आचार्या बहनों के परिश्रम से व अभिभावकों के सहयोग से हमारा विद्यालय उत्तर प्रदेश में आगामी वर्षों में निश्चय ही प्रथम स्थान पर हो ऐसी अपेक्षा करते हैं। 

कार्यक्रम का संचालन साक्षी ,रान्या एवं अजय कुमार ने किया। 

इस अवसर पर मेले का भी आयोजन रखा गया । कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात दर्शकों ने मेले के आनंद का अनुभव किया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...