कस्बा सिकंदराराऊ की स्टेट बैंक के सामने व्यापारी दिवाकर वार्ष्णेय की तीन नामजद व्यक्तियों ने जबरदस्ती बाईक रोक ली और मारपीट करने लगे, जिसका विरोध व्यापारी ने किया तो तीनों व्यक्तियों ने धारधार हथियार से व्यापारी पर हमला कर दिया जिस कारण व्यापारी मौके पर ही बुरी तरह लहू लूहान हो गया, व्यापारी को मृत समझ कर तीनों नामजदों ने बड़े नाले में फेंक दिया, राहगीरों की मदद से व्यापारी को नाले से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया | व्यापारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है |
कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला चाँदगढ़ी निवासी व्यापारी दिवाकर वार्ष्णेय की दुकान कस्बे के चित्रेश मार्केट में स्थित है व्यापारी दुकान बंद करके शुक्रवार को नगर पालिका क्रीडा स्थल में खाटू भजन संध्या में गया था |
रात्रि लगभग 11:30 बजे व्यापारी भजन संध्या से अपने घर की ओर जा रहा था, रास्ते में स्टेट बैंक के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए हुए मोहल्ला बारहेसैनी निवासी मनोज वार्ष्णेय,चिराग वार्ष्णेय व नीरज वार्ष्णेय ने व्यापारी की बाईक को रोककर अभद्रता, गाली गलौज करने लगे | व्यापारी ने इसका विरोध किया तो तीनों नामजदों ने धारधार हथियार से व्यापारी को पीट-पीट कर लहूलूहान कर दिया और व्यापारी को मृत समझकर तीनों नामजदों ने बड़े नाले में फेंक दिया |
राहगीरो की मदद से व्यापारी को नाले से निकल गया, और अस्पताल में भर्ती कराया गया | व्यापारी ने कोतवाली में मनोज वार्ष्णेय,चिराग वार्ष्णेय व नीरज वार्ष्णेय के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें