कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शनिवार को शिव विवाह का आयोजन किया गया । जिसमे श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों व संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे। इस दौरान भगवान शिव पार्वती , राधा कृष्ण , हनुमान ,मां काली आदि नयनाभिराम झाकियों ने सभी भक्तो का मन मोह लिया और वे झूमने के साथ थिरकने लगे। इस दौरान भोले बाबा की लग्न, सगाई एवं बारात में भोले बाबा की मस्ती में मस्त होकर महिला श्रद्धालुओ ने नृत्य किया । भोले बाबा के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु भोले बाबा की मस्ती में मग्न नजर आए । विवाह के सम्पन्न होने के बाद प्रसादी का भी वितरण किया गया । इस मौके पर वीरेंद्र उर्फ वीरों लाला, शशि वाला , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उपाध्यक्ष अंशु वार्ष्णेय,धर्मेंद्र शर्मा, पुजारी जगदीश कश्यप, चेतन शर्मा, रूपाली, कृष्णा, सुरेंद्र वार्ष्णेय , गीता, प्रमोद, पायल, सौरभ वार्ष्णेय, नताशा, तिलक वार्ष्णेय, विनोद माहेश्वरी, राखी, कुसुम लता, , इशिता ,दीपांशु , लक्ष्य आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें