क्षत्रिय केसरिया पंचायत में शामिल होने जा रहे राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा एवं प्रदेश महासचिव को प्रशासन ने रोका
गुरुवार को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी के नेतृत्व में फिरोजाबाद के रजावली चौराहे पर स्थित कातिकी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के प्रवेश द्वार पर अवैध तरीके से निर्माण कराए गए गेट पर बाबा साहब अम्बेडकर मूर्ति को प्रधान द्वारा तुड़वाकर क्षत्रिय युवाओं पर मुकदमे दर्ज करवाए गए थे | जिससे पनपे आक्रोश से समाज द्वारा बुलाई गई क्षत्रिय केसरिया पंचायत में जाते समय एटा सिकंदराराऊ की सीमा पर कानउ मोड़ पर जलेसर पुलिस प्रशासन एवं सिकंदराराऊ सी ओ श्यामवीर सिंह ओर कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार राठी द्वारा काफिले को रोका गया।जहां जो रोके जाने का विरोध करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।सैकड़ों की संख्या मैं लोग रजावली पंचायत मैं जा रहे थे।जहां से स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सामूहिक गिरफ्तारी की गई।जिस मैं धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ललित राणा ने कहा कि आज चन्द्र शेखर रावण जैसे लोग समाज में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे है ऐसे लोगे के संगठनों पर सरकार को लगाम लगाने की जरूरत है।
श्री राणा ने कहा कि क्षत्रिय समाज अब जाग चुका है प्रशासन द्वारा पंचायत मैं लगे टेंट को उखाड़कर पंचायत नहीं करने देने से स्पष्ट होता है कि प्रशासन एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए तानाशाही कर रही है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने कहा कि निर्दोष क्षत्रिय युवाओं पर ग्राम प्रधान द्वारा मुकदमे लिखवाए गए है जो लोग गांव मैं नहीं रहते उन्हें भी शामिल गया गया। खुले आम एस सी एस टी जैसे काले कानून का दुरपयोग हो रहा है किंतु सरकार मौन है।श्री चौहान ने कहां की हाथरस जनपद और एटा की पुलिस प्रशासन द्वारा हमें रजावली जाने से रोका गया है, हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ शांति पूर्ण तरीके से अपने क्षत्रिय युवाओं के परिजनों से मिलने जा रहे थे क्या इस देश में हम अपने समाज के लोगों को अपने परिवार के लोगों के साथ भी नहीं बैठ सकते।अति शीघ्र रजावली प्रकरण को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
साथ में हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह, शीलेंद्र सिंह जादौन,अजीत पाल राघव,नितिन शेखावत,श्री पाल चौहान,अनुराग ठाकुर, नेम सिंह सोलंकी, बंटी सिंह जादौन,अनुराग चौहान,राहुल ठाकुर,संदीप चौहान,नीरज चौहान,अक्षय प्रताप आदि लोग मौजूद रहे |
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें