कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज भुस की मंडी में बुधवार की रात्रि को एक दुकानदार को कपड़ा उधार न देना भारी पड़ गया । आरोपियों ने इससे कुपित होकर दुकान पर जमकर पथराव किया और मारपीट की । जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई ।
बताया जाता है कि अजीम निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम की कपड़े की दुकान मोहला हुरमतगंज भुस मंडी में है। बुधवार की रात्रि को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी कुछ युवक कपड़ा खरीदने को दुकान पर आए । इस दौरान दुकानदार ने कपड़े उधार देने से मना कर दिया। इससे कुपित होकर आरोपियों ने गाली गलौज की । जब दुकानदार ने गाली गलौज का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और पथराव कर दिया। जिससे मोहल्ले में खलबली मच गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी भाग गए । पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें