सिकंद्राराऊ क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित नहर से मगरमच्छ निकल कर नगला विजन की ओर चला गया जिससे गांव में अफरा तफरी का माहोल बन गया, मौके पर वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया |
शुक्रवार की देर शाम हाथरस रोड स्थित नहर से मगरमच्छ निकलकर गांव नगला विजन की ओर आबादी में चला गया, होली पर गांव में निकल रहे राहगीरों की नजर ज़ब मगरमच्छ पर पड़ी तो वह डर की वजह से इधर-उधर भाग उठे और अफरा तफरी का माहोल बन गया |
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की टीम को जानकारी दी तो तत्काल रूप से वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें