क्षेत्र के गांव नगरिया, कपसिया में स्वर्गीय सुधीर कुमार शर्मा की 72 वीं जयंती पर सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्या शंकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 125 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किसान पब्लिक स्कूल टीकरी कलां के छात्र पवन कुमार ने तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर कपसिया के छात्र चिराग शर्मा ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान उ. प्रा. विद्यालय मुबारिकपुर कपसिया के विद्यार्थी कुमारी दीक्षा तथा राज ने संयुक्त तथा चित्रकला में राजपाल सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा पावनी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर जी.के. में सुमित एवं प्रियांशु संयुक्त और चित्रकला में मोहिनी रहे। सांत्वना पुरस्कार अनुष्का , पूजा , प्रिया , गौरवी , नव्या पुंढीर ने प्राप्त किया ।
आयोजक मधु शर्मा एवं सुरभि शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को धनराशि एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विष्णु कुमार शर्मा , मुकुल कुमार शर्मा, गजेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय , के. के. कौशिक , मयंक शर्मा , प्रशांत शर्मा , धर्मेंद्र त्यागी , होमेश पचौरी , सरोज शर्मा, ज्योति शर्मा , दीक्षा उपाध्याय , विभा शर्मा , गौरी शर्मा , दिव्या शर्मा , देवेश शर्मा, नीरज कुमार, राजा , संतोष कुमार , मोक्ष शर्मा , भोला , रुद्र पंडित आदि उपस्थित रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें