संदिग्ध अवस्था में एक युवक का मिला शव, तीन दिन पूर्व राजवीर अपने घर से गांव बाजिदपुर सहकारी बैंक से पैसे निकालने के लिए निकला था युवक
थाना सिकंदराराऊ के चौकी अगसौली क्षेत्र स्थित मानिकपुर चिरायल रोड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है | युवक की शिनाख्त राजवीर पुत्र नंदराम निवासी गांव मानिकपुर के रूप में हुई है
बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व राजवीर अपने घर से गांव बाजिदपुर सहकारी बैंक से पैसे निकालने के लिए निकला था | राजवीर जब घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने राजवीर की तलाश की लेकिन राजवीर का कुछ अता पता नहीं लगा | गुरुवार की सुबह राहगीरों ने ज़ब मानिकपुर चिरायल रोड के खेत पर शव को पड़ा देखा तो तुरंत इलाका पुलिस को सूचना दी, शव की सिनाख्त राजवीर पुत्र नंदराम निवासी गांव मानिकपुर के रूप में हुई | इलाका पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें