विश्व जल दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को मिला जल चैंपियनशिप पुरस्कार
विश्व जल दिवस के अवसर पर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार त्यागी को जल चैंपियनशिप 2025 का पुरस्कार दिया गया।
जल है तो कल है। जल ही जीवन है। इस मुहिम को ग्रामीण स्तर पर भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से
वाटर एड इंडिया एवं वाश कम्युनिटी की ओर से जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण बचाव हेतु चलाई जा रही थीम के अंतर्गत लोगो को जल संरक्षण के तरीके,जल को बचाने की शपथ एवं पर्यावरण के प्रति सजग करने के अभियान को सफल बनाने हेतु अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार त्यागी ने लोगों को चौपाल लगाकर एवं सम्पर्क कर इस मुहिम के जल चैंपियन रेफरल कैम्पेन प्रोग्राम में सातवां स्थान प्राप्त किया। विश्व जल दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर में बच्चों को जल बचाने हेतु शपथ दिलाई गयी ततपश्चात उनके बीच जल संरक्षण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें चिराग शर्मा, साक्षी पुंडीर एवं हेमकुमारी ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें