श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव ने नाबालिग सात वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार की घटना पर जताया आक्रोश
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सादाबाद क्षेत्र के बिसावर में नाबालिग सात वर्षीय बेटी के साथ अमन खां द्वारा बलात्कार जैसी जघन्य घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
श्री चौहान ने कहा कि अमन खां द्वारा पूर्व में भी पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था और दुबारा फिर से सात वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।श्री चौहान ने कहा कि भारत में बेटियों को देवी का स्वरूप मानते हैं। नवरात्रों में बेटियों की पूजा करते हैं और आज उन्हीं बेटियों के साथ अमन खां जैसे दरिंदे दरिंदगी कर रहे हैं। पूर्व में ही जब पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था तभी ऐसे विकृत मानसिकता वाले अमन खां का एनकाउंटर हो जाना चाहिए था जिससे फिर दुबारा किसी बेटी के साथ दुष्कर्म की पुनरावृति न हो।
श्री चौहान ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित बालिका के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। साथ ही कहा कि बुलगढ़ी कांड पर राजनीति करने वाले भीम आर्मी और सपा, बसपा के राजनेता बिसावर की घटना पर मौन क्यों है। क्या बिसावर की बेटी बेटी नहीं है। बुलगढ़ी कांड में राजनीतिक रोटियां सेकने वाले चंद्रशेखर और कांग्रेस के राहुल गांधी अभी तक बिसावर क्यों नहीं गए।
श्री चौहान ने कहा कि जो भी पुलिस अधिकारी बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी अमन खां का एनकाउंटर करेगा । उसे समाज की तरफ से 51 हजार रुपए नगद इनाम दिया जाएगा और समाज के बीच सम्मान किया जाएगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें