कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में आम के बाग में बैठे युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला भूड़ निवासी रामवीर पुत्र विजय पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह गत 22 मार्च की दोपहर दो बजे करीब आम के बाग में बैठा हुआ था। तभी पवन पुत्र पप्पू सिंह निवासी गांव टोंगलपुर थाना सिकंदराराऊ, सुमित , सनी निवासीगण बेरी जिला कासगंज अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी । आरोपियों ने पीड़ित के ऊपर अवैध तंमचे से फायर झोंका। पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें