तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी एक होनहार छात्र ने आईआईटी जेएएम की परीक्षा में पूरे देश में 19वीं रैंक हासिल करके सिकंदराराऊ का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से छात्र के पूरे परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के गांव नगरिया कपसिया में साधारण परिवार के प्रदीप पाठक के होनहार पुत्र भरत पाठक ने आईआईटी जेएएम की परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर माता–पिता , गांव , समाज एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। भरत के पिता एक साधारण किसान तथा माता गृहिणी हैं । उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया । जिन्होंने मेहनत कर उनका मार्गदर्शन कर इस मुकाम तक पहुंचाया । गांव वालों ने भरत का माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया और बधाई दी।
इस अवसर पर सत्प्रकाश पाठक , प्रशांत शर्मा, रीतेश पाठक , गौरव , रुद्र पंडित आदि लोग उपस्थित रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें