कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत करने पर युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव उमरावपुर निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है गांव के ही कमल सिंह , रामवीर सिंह पुत्रगण रामस्वरूप , अतुल कुमार पुत्र उदयवीर सिंह, आलोक पुत्र रामवीर सिंह जेसीबी मशीन से खेत में अवैध मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर में डाल रहे थे । पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें