सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति में आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया |
रेशम पाल सिंह निवासी गांव पचायता हाथरस रोड स्थित गांव लशकर गंज पर पैठ से बाइक पर आलू की बोरी अपने गांव ले जा रहा था, कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल पर पहुंचते ही सिकंदराराऊ की ओर से आ रही तेज गति में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी | जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा, राहगीरों की मदद से युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें