कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी महिला की ह्रदय घात से मौत हो गई । महिला की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया और मोहल्ले में मातम पसर गया ।
मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी हरी प्रकाश की पत्नी ममता के सीने में शनिवार की रात्रि को अचानक तेज दर्द होने लगा । आनन फानन में परिजन उपचार के लिए महिला को कस्बा के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए । जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया । चिकित्सक ने परिजनो को बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। महिला की मौत से परिजनो में हाहाकार मच गया । परिजनो ने गमगीन माहौल में मृतका महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें