राज्यसभा में राणा सांगा के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान पर सनातनियों ने सपा राजयसभा सांसद का पुतला फूंका
जीटी रोड़ स्थित नगरपालिका के समीप राज्यसभा सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान पर सनातनियों ने सपा राजयसभा सांसद का पुतला दहन किया |
मंगलवार को नयागंज स्थित पहलवान परिसर में सनातनी इकट्ठे हुए और इकट्ठे होकर बाजार से जलूस निकालते हुए जीटी रोड स्थित नगर पालिका के समीप पहुंचे, सनातनियों ने बाजार और जीटी रोड पर सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |
जीटी रोड स्थित नगर पालिका के समीप सनातनियों ने सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया |
इस मौके पर सनातनियों ने बताया कि सपा राज्यसभा सांसद द्वारा राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी निंदनीय है, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता समाप्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए अन्यथा की स्थिति में सनातनी बड़ा आंदोलन करेंगे |
पुतला दहन करने के उपरांत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन में सनातनियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने जो क्षत्रिय वीर शिरोमणि राणा सांगा के लिए संसद में जो अमर्यादित बयान दिया है उससे क्षत्रिय समाज एवं सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे समाज में काफी रोष व्याप्त है | इसी के साथ सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए |
इस अवसर पर देवेंद्र राघव, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पीलू, भाजपा नेता देवेंद्र राघव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अशोक जादौन, जयपाल सिंह चौहान, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय नगरिया वाले, रानू चौहान, विवेक प्रधान, नितिन पुंडीर, मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, संतोष पौरुष, कमलेश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें