कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थनो पर हुए सड़क हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया ।
शुक्रवार को पुरदिलनगर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट दो बाइको की जबरस्त भिंड़त हो गई । जिसमे रवि पुत्र चंद्रपाल , मनु पुत्र विजय सिंह निवासीगण गांव खेड़िया कला थाना हसायन गंभीर रूप से घायल हो गए । दूसरे हादसे में सुमित कुमार पुत्र मदन लाल निवासी गांव बरईशाहपुर घायल हो गया । तीसरे हादसे में राधेश्याम पुत्र बुद्धदेव निवासी गांव जिरौली थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ घायल हो गया । चौथे हादसे में मुकेश पुत्र रामजीलाल निवासी गांव वरगवा थाना सिकंदराराऊ घायल हो गया । शनिवार को कासगंज रोड स्थित अगसोली चौराहे पर बाइक सवार विपिन पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव डंडेसरी थाना सिकंदराराऊ तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें