कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुंदू खा में नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गढ़ी बुंदू खा निवासी विजय पाल पुत्र रामचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह अपने घर के सामने लोहे का गेट लगा रहा था। तभी मोहल्ले के ही देवेंद्र , हरीबाबू, करन पुत्रगण जालिम सिंह , सचिन पुत्र देवेंद्र गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें