एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर पर रोड पर करते समय एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी,जिससे युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गया | स्वजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर युवक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था | युवक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया |
क्षेत्र के गांव उमरावपुर निवासी राजीव उर्फ राजू पुत्र सुरेश सिंह शाम सात अपने घर के बाहर से रोड पर करके खेत की ओर जा रहा था, एटा की ओर से अलीगढ़ जा रहे ट्रक ने राजू को टक्कर मार दी, जिससे राजू मौके पर सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा | खबर मिलते ही मौके पर स्वजन आ गए और राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए , जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया |
राजू की मृत्यु की खबर मिलते ही भारी संख्या में सूजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल था | राजू अपने पीछे अपनी पत्नी,चार बेटी और एक बेटे को
रोता बिलखता छोड़ गया है |
पुलिस ने राजू के शव को अपने कब्जे में लेकर हाथरस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें